बाठरडा खुर्द में महाकाली नवयुवक मंडल की बैठक संपन्न,नवरात्री महोत्सव 2023 को भव्य एवं आकर्षक रूप से मनाने का निर्णय

भजन संध्या में भजन गायक लेहरू दास एवं मनोज रिया एन्ड पार्टी दिल्ली को बुलाने का निर्णय

समितियां गठित कर सौंपी जिम्मेदारियां

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । महाकाली नवयुवक मंडल बाठरडा खुर्द के कार्यकर्ताओं एवं स्वयं सेवको की एक आवश्यक बैठक महाकाली मंदिर परिसर के आयोजन स्थल पर हुई । जिसमे नवरात्री महोत्सव 2023 के सभी कार्यक्रम को बहुत ही भव्य एवं आकर्षक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।

कार्यकर्ता श्याम सुंदर जोशी ने बताया कि सर्वसम्मति से निर्णय लेकर मंदिर की लाइट एवं डेकोरेशन का कार्य विशाल मेनारिया को, गरबा पंडाल सजावट का कार्य चतर्भुज डांगी को दिया गया। महोत्सव के दौरान प्रतिवर्ष की भांति आयोजित किए जाने वाले एक शाम महाकाली के नाम विशाल भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक लेहरू दास एवं मनोज रिया एन्ड पार्टी दिल्ली को बुलाने का निर्णय लिया गया । मंदिर पर कलर का कार्य करवाया जा रहा है नवरात्री महोत्सव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में अति उत्साह है सभी को अलग अलग जिमेदारी दी गई है  बैठक का संचालन श्याम सुंदर जोशी ने किया । बैठक में चन्द्र प्रकाश, अनिल जोशी, दिनेश जोशी, रमेश डूंगावत ,यशवंत डूंगावत, पुष्कर मेहता, इंदर डूंगावत, कैलाश डूंगावत, मोती लाल, ललीत, गोविंद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!