वल्लभनगर में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने के लिए महिलाएं हुई एकजुट

भाजपा के सुशासन व गरीब कल्याण पखवाड़े के तहत हिंता में महिला सम्मेलन का आयोजन

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर के बिगुल बज चुका है। विधानसभा चुनाव को लेकर के कुछ दिनों में आचार संहिता भी लग जाएगी। वल्लभनगर हॉट सीट पर फतह पाने के लिए भाजपा ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। वल्लभनगर में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने के लिए महिला मोर्चा की महिलाओं ने भी एकजुट होकर के रणभेरी बजा दी है। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के हिंता मंडल में चामुंडा माताजी के मंदिर पर भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. गीता पटेल ने महिला मोर्चा की सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आव्हान किया। वहीं महिला शक्ति की ताकत दिखाते हुए पार्टी को शिखर तक पहुंचाने की बात कही। सम्मेलन में वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला की पत्नी सोनू कुंवर ने भी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी सशक्तिकरण को लेकर बहुत बड़ा कदम उठाया है। नारी सशक्तिकरण के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने पर हम प्रधानमंत्रीजी का जितना आभार व्यक्त करें उतना कम है। सम्मेलन को देहात जिला अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल जिला महामंत्री चंदा सालवी , जिला उपाध्यक्ष गोपाल कुंवर, महिला मोर्चा वल्लभनगर विधानसभा संयोजक ममता चौबीसा, देहात जिला मंत्री बसंती देवी रावत ने भी सम्बोधित करते हुए भाजपा के सुशासन व गरीब कल्याण पखवाड़े को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर महिला मोर्चा से सरोज व्यास, मीना टेलर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्षिता सुथार, उषा चौबीसा, मांगी बाई, जमना बाई पाटीदार, तिलक व्यास, नीलम प्रजापत, रेखा सोनी, आशा जोशी, भाजपा जिला सहसंयोजक नरेश शर्मा, चुनाव प्रभारी करण सिंह राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुरली मनोहर तिवारी, देवेंद्र सिंह राव, मंडल अध्यक्ष रूप गिरी गोस्वामी, अनूप श्रीमाली, पुष्कर जोशी, वल्लभनगर मंडल प्रभारी शंभू सिंह राणावत, विस्तारक धूलेश्वर, जिला परिषद सदस्य खूबीलाल रावत, पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह राठौड़, पार्षद सुरेश कंठालिया, युगल श्रीमाली, रणजीत सिंह, ललित सिंह, दिनेश चौबीसा, भेरू सिंह, गोविंद सोनी, जगदीश, भंवरलाल चौबीसा के साथ क्षेत्र जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी के साथ भारी तादाद में महिलाएं मौजूद रही।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!