राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में दूसरे दिन हुए शानदार मुकाबले, छात्रा वर्ग 17 वर्ष में 238 , 19 वर्ष में 51 तथा छात्र वर्ग 17 वर्ष में 40 मुकाबले खेले गए

प्रथम राउंड के सभी विजेताओं ने किया दूसरे राउंड में प्रवेश

गत वर्ष की राष्ट्रीय पदक विजेता रही छात्रा मुक्केबाज ताश्री मेनारिया, नकीता पूनिया, नेहा और राशि दिखाएगी अपना हुनर 

रिपोर्ट कन्हैया लाल मेनारिया

बाँसड़ा /उदयपुर । उदयपुर के माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल कलडवास में चल रही शिक्षा विभाग की 67वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों की 17 व 19 वर्ष आयू वर्ग के छात्र एवं छात्राओं की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन बॉक्सिंग के शानदार मुकाबले खेले गए। आज छात्रा वर्ग 17 वर्ष में 238 , 19 वर्ष में 51 तथा छात्र वर्ग 17 वर्ष में 40 मुकाबले खेले गए । 19 बर्ष छात्र वर्ग के मुकाबला कल से शुरू होंगे। विभिन्न जिलों के प्रथम राउंड के सभी विजेताओं ने दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया । बीकानेर निदेशालय से प्रतियोगिता में लगे संयोजक राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि माउंट लिट्रा स्कूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक रिंग पर छात्रा वर्ग के एवं खेल गांव चित्रकूट नगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की दो रिंग पर छात्र वर्ग के बाउट करवाए जा रहे हैं। पूरी प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय मापदंड के अनुसार करवाई जा रही है। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव वर्तमान सिंह नरूका ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी भाग ले रही है। जिनका शानदार खेल दर्शकों को देखने को मिलेगा। उदयपुर जिले की सेक्टर 6 उदयपुर की मूल निवासी बॉक्सर ताश्री मेनारिया जो 19 वर्ष आयु वर्ग में जयपुर जिले से खेल रही है, ताश्री मेनारिया ने 2022 में स्कूल स्टेट में स्वर्ण पदक जीता था वही 2022 में पूरे राजस्थान से एक मात्र छात्रा मुक्केबाज थी जिसने नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था गत दिनों राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी ताश्रि को सम्मानित कर चुके हैं ,इनके पिता सुनील कुमार मेनारिया फौज में है तथा माता प्रगति मेनारिया प्राइवेट स्कूल में टीचर होकर के बॉक्सिंग की राज्य स्तरीय निर्णायक है। इसके अलावा प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु वर्ग में खेल रही चुरू जिले की नकिता कुमारी पूनिया गत वर्ष स्कूल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी है और 2022 में सोनीपत में आयोजित जूनियर नेशनल में कांस्य पदक विजेता तथा 2023 में भोपाल में आयोजित यूथ नेशनल बॉक्सिंग में कांस्य पदक विजेता रही है। नेहा कुमारी पूनिया 17 वर्ष आयु वर्ग में भाग ले रही है जिसने गत वर्ष स्कूल स्टेट में गोल्ड मेडल जीता एवं कर्नाटक में आयोजित हुई सब नेशनल जूनियर बॉक्सिंग में कांस्य पदक विजेता रही तथा चुरू जिले की ही 17 वर्ष आयु वर्ग में खेल रही राशि पूनिया ने 2022 में सब जूनियर कैटेगरी में कर्नाटक में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। आयोजक स्कूल के निर्देशक अरुण मांडोत ने बताया कि प्रतियोगिता में संयोजक अजय फौजदार, चयन समिति सदस्य पुष्पेंद्र परमार , निर्णायक के रूप में उम्मेद बारासर,राजेश गोदारा, नरेंद्र बागराना, रूपलाल खटीक, महावीर सिंह हाडा ,भारत सिंह ,धीरज नागदा , रोबिन सिंह सहित जिला कार्यालय से प्रतिनियुक्ति पर लगे प्रधानाचार्य व्याख्याता व शारीरिक शिक्षक प्रतियोगिता में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!