मेवाड़ जनशक्ति दल द्वारा महाकन्या पूजन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न
विनोद कुमार रेगर
उदयपुर । मेवाड़ जनशक्ति दल कार्यालय पर कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें आगामी आयोजन को लेकर चर्चा की गई संगठन के मुख्य संरक्षक निर्मल कुमार पंडित ने आने वाले नवरात्रि पर्व पर हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी होने वाले महा कन्या पूजन के बारे में जानकारी दी संगठन के संरक्षक जयेश चंपावत, हरीश भट्ट ने होने वाले आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी संगठन के संस्थापक नरेश कुमार शर्मा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला प्रभारी पद पर आशुतोष दाधीच को नियुक्त किया साथी संगठन के संभाग महामंत्री नंदलाल जोशी ने कार्यकारिणी विस्तार को लेकर संगठन में सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए हर जिले में प्रभारी नियुक्त करने के बारे में जानकारी दी जिला अध्यक्ष आशीष गोयल ने जिला महासचिव पद पर कुंदन दांगी को नियुक्त किया साथी युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने संगठन विस्तार करते हुए गौरव अरोड़ा को युवा प्रकोष्ठ शहर महामंत्री नियुक्त किया आज की बैठक में आयोजन के नियमित प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी संभाग उपाध्यक्ष इंद्रलाल मेनारिया को दी गई आज की बैठक में आशीष शर्मा, देवेंद्र गोयल, आशीष मेहता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे
