आर्टिस्ट को भी मिले विश्वकर्मा योजना का लाभ,भारतीय कलाकार संघ उदयपुर ने जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
सलुम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । भारतीय कलाकार संघ उदयपुर के तत्वाधान में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष हिम्मत लाल जाटव एवं संभाग अध्यक्ष डी सी परमार,जिला अध्यक्ष गणेश लाल मेघवाल उदयपुर एवं उपाध्यक्ष शूरवीर सिंह कोटडा के नेतृत्व उदयपुर जिले में पेंटर कलाकारों द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।जो की पेंटर चित्रकार विश्वकर्मा योजना से प्रधानमंत्री ने वंचित रख दिया सो आज मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से हमें इस योजना में संशोधन कर हमें पुनः जोड़ा जाए आज उदयपुर संभाग के लगभग 300 से अधिक कलाकार इकट्ठे होकर रैली के रूप में नारे बोलते हुए जैसे फ्लेक्स विनाइल बंद करो बंद करो,हम सभी पेंटर भाइयों का एक ही नारा प्लास्टिक मुक्त हो उदयपुर हमारा,ठेकेदारी प्रथा बंद करो बंद करो, पेंटरों को सीधा काम दो, चित्रकार पेंटर कलाकारों को विश्वकर्मा योजना में शामिल करो शामिल करो, राजकीय विद्यालयों में चित्रकला विषय लागू किया जाए, कोरोना महामारी के समय लाख रुपए का स्वयं कलर का खर्चा कर स्लोगन के माध्यम से जागरूक कार्य करने वाले हमारे दो पेंटर का जिला या राज्य स्तरीय सम्मान करवाया जाए।इस अवसर पर तुलीसराम पालीवाल मेवाड़ आर्ट,विनायक आर्ट संगठन मंत्री उदयपुर,ब्लॉक अध्यक्ष विनोद वैष्णव झाडोल , ब्लॉक उपाध्यक्ष पूनम आर्ट झाडोल, ब्लॉक अध्यक्ष हुकुमचंद सुथार फलासिया, ब्लॉक अध्यक्ष किशनलाल सालवी बड़गांव,ब्लॉक उपाध्यक्ष शांतिलाल गोरना ब्लॉक सचिव लालूराम गरासिया फलासिया ,ब्लॉक अध्यक्ष वल्लभनगर नाथू दास वैष्णव एवं उपाध्यक्ष रतन सुथार करणपुर, मावली ब्लॉक अध्यक्ष सोहन लोहार,ब्लॉक संगठन मंत्री वल्लभनगर जगदीश मेघवाल,व संभाग के सभी कलाकार मौजूद रहे।
