17 एवम 19 वर्षीय स्कूली छात्र-छात्राओं की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ
1200 छात्र एवं छात्रा खिलाड़ी ले रहे हैं भाग
उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । उदयपुर के 67वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक /उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 17 व 19 वर्ष आयू वर्ग के छात्र एवं छात्राओं की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ कलडवास इंडस्ट्रियल एरिया स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल उदयपुर में मंगलवार को प्रातः 10 बजे हुआ । उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग उदयपुर मंडल के संयुक्त निदेशक डॉ. बी आर खीचड़ थे , कार्यक्रम की अध्यक्षता माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक अरुण मांडोत ने की । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक उदयपुर आशा मांडावत, उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) लक्ष्मण सालवी, जॉइंट डायरेक्टर के निजी सहायक मांगीलाल मेनारिया, कलडवास चैंबर ऑफ़ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष हेमंत जैन, टेक्नो
एन जी आर कॉलेज आफ इंजीनियरिंग के निदेशक आर एस व्यास, प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक रामेश्वर राव, संयोजक चयन समिति अजय सिंह, तकनीकी सलाहकार स्पोर्ट्स बोर्ड मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी दीपेंद्र सिंह चौहान, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड के अध्यक्ष हेमराज चौधरी ,चैंबर ऑफ़ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के कोषाध्यक्ष प्रभुलाल डांगी, गायत्री कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के डायरेक्टर संजीव तोमर, प्रधानाचार्य अनिल गुप्ता , मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गिरवा कुंज बिहारी भारद्वाज , प्रधानाचार्य संजय बडाला , अतुल शांडिल्य, जसवंत रॉय, नयना चोरे , तरन्नुम पठान, कल्पना खत्री, भूपेंद्र कौर, गोपाल साहू, वाइस प्रिंसिपल माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल प्रियंका शर्मा आदि थे। अतिथियों के आसन ग्रहण के बाद सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती को दीप प्रज्वलन और पूजा अर्चना करके समारोह की शुरुआत की गई। विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी मेहमानों का तिलक स्मृति चिन्ह भेंट कर और उपरना ओडा कर स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन आयोजक विद्यालय के निदेशक अरुण मांडोत ने प्रस्तुत किया। इसके बाद विभिन्न जिलों से आई टीमों के दलों द्वारा शानदार सामूहिक मार्च पास्ट किया गया जिसकी सलामी अतिथियों ने ली।
मुख्य अतिथि डॉ बी आर खीचड़ ,जिला शिक्षा अधिकारी आशा मांडावत एवं अन्य अतिथियों द्वारा उद्बोधन प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता का प्रतिवेदन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रतन कुमार चास्टा ने प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में 650 छात्र एवं 550 छात्राएं भाग ले रही है । छात्रा वर्ग के समस्त मुकाबला मेजबान स्कूल माउंट लिट्रा के बॉक्सिंग एरिना में एवं छात्र वर्ग के समस्त मुकाबले चित्रकूट नगर खेलगांव में स्थित दो बॉक्सिंग एरीना में करवाए जाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक एवं उद्घोषक हरीश वैष्णव ने किया। अतिथियों , आयोजक विद्यालय एवं शारीरिक शिक्षकों समुह एवं प्रधानाचार्य समूह द्वारा आगामी सत्र में राजकीय सेवा से सेवानिवृत होने वाले वॉलीबॉल प्रशिक्षक एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रतन कुमार चास्टा एवं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के आयोजन सचिव वर्धमान सिंह नरूका का अभिनंदन किया गया । मुख्य अतिथि खीचड़ द्वारा उद्घाटन की
घोषणा के बाद 5 दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता का ध्वजारोहण किया गया। खिलाड़ियों द्वारा सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण के साथ ही प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया । इस दौरान आयोजक स्कूल की छात्राओं द्वारा मेहमानों के स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई । अंत में आयोजक विद्यालय के निदेशक अरुण मांडोत द्वारा धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया गया। उसके बाद सभी छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों को आयोजक विद्यालय की ओर से स्नेह भोज दिया गया।
