एक दिवसीय अधिवेशन आयोजित किया।

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में विश्व वृद्धजन दिवस पर राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा मावली का एक दिवसीय अधिवेशन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभा भवन में सम्पन्न हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवम प्रधान पुष्करलाल डाँगी ,अध्यक्षता सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल विजय वर्गीय , विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक वैष्णव ,शिक्षक नेता श्याम लाल आमेटा ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र गोखरू ,पूर्व सरपंच मावली मोहन लाल चोधरी थे। जिला शाखा उदयपुर के उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्र श्रीमाली , भंवर सिंह राठौड़ एवम मुरली धर गट्टाणी प्रमुख थे।

अतिथियों ने मा सरस्वती को दीप प्रवज्जलन एवम माल्यार्पण किया । लाल चंद सैनी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

स्वागत अध्यक्ष नाथुदास वैरागी ने सभी का स्वागत करते हुए गत तीन वर्षों की उपशाखा गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

सभी वक्ताओं ने पेंशनर्स को स्वस्थ एवम दीर्घायु रहने को नियमित योग एवम व्यायाम करने ,पैदल भ्रमण करने ,मॉशमी फल खाने एवम समाजसेवा करते रहने का आव्हान किया। मुख्य अतिथि पुष्कर लाल डाँगी ने 80 वर्ष पार कर चुके 15 पेंशनर्स एवम उपशाखा को आर्थिक सहयोग करने वाले लगभग 50 पेंशनर्स को उपरना एवम शॉल भेंट कर सम्मानित किया ।समारोह का संचालन सेवानीवृत प्राचार्य बसन्त कुमार त्रिपाठी ने किया। सभा मे सदस्य पन्नालाल जिनावत ने मावली में वृद्ध आश्रम स्थापित करने का प्रस्ताव मुख्य अतिथि के समक्ष रखा। साथ ही इस निमित्त 1 लाख रुपए देने की घोषणा की।उपशाखा अध्यक्ष ने भी 1 लाख रुपए की घोषणा कर अपना संकलप दोहराया। संस्था में श्रेष्ठ कार्य करने को नाथुदास वैरागी ,बसन्त कुमार त्रिपाठी ,सोहन लाल आमेटा ,मदन लाल श्रीमाली एवम हीरा लाल व्यास को भी सम्मानित किया गया। उपशाखा का अगले वर्ष अधिवेधन फतहनगर में रखने की जिम्मेदारी रामेश्वर लाल विजय वर्गीय ने वहन की।

इस अधिवेशन में सलूम्बर जिला अध्यक्ष विजय शंकर शर्मा ,राजमल ओस्तवाल वल्लभनगर अध्यक्ष ,जवाहर लाल नागोरी अध्यक्ष कानोड़ ,दया राम प्रजापत गोगुन्दा ,शंकर लाल जिनावत ,राधेश्याम अग्रवाल ,लक्ष्मी लाल पालीवाल , जगदीश चंद्र दाधीच ,रामपाल मालू , ओम प्रकाश चेचानी ,सतीश मेहरा ,राधा कृष्ण शर्मा सिराज मोहम्मद आदि उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!