नव पदभार ग्रहण करने पर शिक्षकों ने किया स्वागत

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे से राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर ) के प्रदेश संरक्षक एवं पू, प्रदेश महामंत्री शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु के सानिध्य में प्रतिनिधिमंडल द्वारा संयुक्त निदेशक जिला स्कूल शिक्षा उदयपुर संभाग के संयुक्त निदेशक के पद पर भलू राम खीचड़ संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर संभाग द्वारा नव पदभार ग्रहण करने पर उपरना माला पहना कर हार्दिक स्वागत किया। अभिनंदन कर विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर वार्ता की गई जिसमें रोस्टर रजिस्टर संधारण कर बेक लॉग भरना एससी /एसटी/ओ बी सी वर्ग की छात्रवृत्ति राशि बढ़ाना अधिशेष शिक्षकों को समायोजन करना एसीपी प्रकरण बकाया नोशनल लाभ तथा गम्भीर बीमारीओ से ग्रसित शिक्षक कर्मचारियों को नजदीकी विद्यालय में राहत दी जाए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश परदेसी, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र डांगी, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र नलवाया, नवीन चंद्र डांगी, अब्दुल गनी, घनश्याम लाल,लीला सोनी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!