पशु चिकित्सक संघ ने चौबीसा को किया सम्मानित

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । श्री नागेश्वर पारसनाथ गौशाला बांसड़ा के संचालक प्राणी मित्र श्याम चौबीसा मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार को पशु पालन विभाग परिसर चेतक सर्कल पर अध्यक्ष डा दिनेश सराडा, महासचिव डा सुरेश जैन , आयोजक डा ओम प्रकाश साहू राजस्थान पशु चिकित्सक संघ व उदयपुर जिले के समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी शाखा उदयपुर के द्वारा उपरना शिव जी की तस्वीर से सम्मानित किया गया।

डाक्टर जय किशन नागपाल ब्लॉक वेटरिनरी ऑफीसर व डॉ अनिल काले प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि चौबीसा द्वारा सामाजिक सरोकार के कार्यों के साथ-साथ गौ सेवा, पशु पक्षी सेवा एवं विभागीय सेवाओं में सहभागी बनकर और विभागीय सेवा संलग्न रह कर सदस्यों की सेवार्थ संकल्पित रह कर निष्ठा से अपना दायित्व निभाते हैं इसलिए जिले में एक मात्र इनका समान होना हमारे भिंडर ब्लाक के लिए गौरव की बात है।

इस अवसर पर चौबीसा ने उद्बोधन में कहा कि पशु चिकित्सा अपनी सेवाओं के माध्यम से मुख अबोल पशुओं को जीवनदान देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं समस्त गौशाला संचालक एवं अखिल गोवंश आपका हृदय से आभार एवं धन्यवाद स्थापित करती है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!