देश के प्रधान सेवक मोदीजी के स्वागत के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेवे : हिम्मत सिंह झाला

प्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी मंडफिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । मेवाड़ की पावन धरा प्रसिद्ध कृष्ण धाम सांवलियाजी मंडफिया में आगामी 2 अक्टूबर को देश के प्रधान सेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर भटेवर में अमलेश्वर महादेवजी के मंदिर पर वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा देहात जिला महामंत्री दीपक शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भाग लेने के लिए रूट, बसों एवं वाहन रैली के बारे में अवगत कराया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने कहा की देश के प्रधान सेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के स्वागत के लिए वल्लभनगर क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज कराए। यही हमारे लिए पार्टी के प्रति सच्ची समर्पित भावना होगी। मेवाड़ की पुण्य धरा पर प्रधानमंत्री के आगमन के साथ ही प्रदेश में भाजपा के विजय अभियान का शुभारंभ होगा। इसलिए 2 अक्टूम्बर को सुबह 9 बजे अधिक से अधिक संख्या में पूर्ण निष्ठा के साथ सभा मे भाग लेवे। बैठक के दौरान चुनाव प्रभारी करण सिंह राव, विधानसभा संयोजक पुरषोत्तम शर्मा, देहात जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, जिला मंत्री भंवर भट्ट, ऊंकार लाल वालिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनराज अहीर, पूर्व जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया, वल्लभनगर मंडल अध्यक्ष रूपगिरी गोस्वामी, वल्लभनगर मंडल प्रभारी शंभू सिंह राणावत, मेनार मंडल अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया, भींडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, कानोड़ मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, मंडल महामंत्री दरजान सिंह, वालचंद गमेती, पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरालाल पंड्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मेनारिया, भींडर पार्षद सुरेश कंठालिया, पूर्व पार्षद सवाई लाल, वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची, उपप्रधान रोशन मेहता, पूर्व उपप्रधान मोहन मेनारिया, जिला परिषद सदस्य खूबी लाल रावत, पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह राठौड़, प्रतिनिधि गोविंद सरगरा, मेनार मंडल युवा अध्यक्ष संजय मेनारिया, मेनार मंडल महामंत्री प्रेम सिंह सारंगदेवोत, भटेवर बूथ अध्यक्ष विकास धाकड़, गुलाब सिंह, मुकेश जणवा, मीठालाल जणवा मण्डल उपाध्यक्ष गिरीश आमेटा, कानोड़ युवा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जारोली, कानोड़ मण्डल महामंत्री दिनेश जोशी, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष भगवती लाल सहित विधानसभा क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!