विधानसभा स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रुण्डेड़ा विजेता,बाठेड़ा खुर्द उपविजेता

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बाठेड़ा खुर्द के पवन सोमावत रहे ।

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । निकटवर्ती गांव लक्ष्मणपुरा में जय अम्बे वॉलीबॉल क्लब लक्ष्मणपुरा और सारंगदेवोत परिवार के संयुक्त तत्वाधान में स्व.अमरसिंह सिंह सारंगदेवोत स्मृति दो दिवसीय वल्लभनगर विधानसभा स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रुण्डेड़ा विजेता और बाठेड़ा खुर्द उपविजेता रही। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उपविजेता टीम बाठेड़ा खुर्द के पवन सोमावत चुने गए। स्वर्गीय अमर सिंह शारीरिक शिक्षक होकर वॉलीबॉल के राज्य स्तरीय खिलाड़ी थे जिनकी असमय मृत्यु होने पर उनकी स्मृति में वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाती है । पांचवी प्रतियोगिता गुरुवार को देर रात्रि संपन्न हुई, उसके बाद पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन हुआ। जय अम्बे वॉलीबाल क्लब के अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह सारंगदेवोत और प्रतियोगिता संयोजक भारतेन्द्रसिंह सारंगदेवोत ने बताया प्रतियोगिता में वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की कुल 58 टीमों ने भाग लिया। जिसमें फाइनल मैच में रुण्डेड़ा ने बाठेड़ा खुर्द को हराकर शील्ड पर कब्जा किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एस आर एम ग्रुप के चेयरमैन रतनसिंह झाला, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दीनदयाल सिंह, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान उदयपुर के महामंत्री भवानीप्रताप सिंह (ताणा) कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह कच्छेर, बाठेड़ा कला के सरपंच प्रकाश जैन, गिरिराज सोमावत, नारायण सिंह सारंगदेवोत,चंद्रप्रताप सिंह, टूरिस्ट व्यवसायी जीवन सिंह, भूरालाल गायरी, रघुवीरसिंह,

डॉ रामसिंह, नरेन्द्रसिंह, हरिकिशन सुथार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच नानुराम गायरी ने की। सभी अतिथियों का आयोजक क्लब एवं सारंगदेवोत परिवार द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया इसके बाद विजेता , उपविजेता टीमों तथा प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को अतिथियों के हाथों ट्राफी एवं व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए गए। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उपविजेता टीम बाठेड़ा खुर्द के पवन सोमावत चुने गए। प्रतियोगिता के निर्णायक नेशनल रेफरी गोपाल मेहता मेनारीया, मनोहर सेन, दीनपालसिंह , गोविन्द मेहता रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन गांव आयोजक क्लब द्वारा विद्यालय के पूर्व शारीरिक शिक्षक एवं जिला वालीबाल संघ के संयुक्त सचिव तथा विभिन्न संगठनों के मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया का और इस वर्ष 14 वर्ष की बूंदी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटने पर गांव के उभरते खिलाड़ी चंद्रपकाश नाई का सम्मान किया। गोपाल मेहता के गांव के स्कूल में शारीरिक शिक्षक रहते गांव के 11 छात्र वॉलीबॉल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए और जिला टीम से भाग लिया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!