मधुपुरिया में 11 केवी लाइन फाल्ट होने से लगी आग बड़ा हादसा टला

काछोला । काछोला तहसील के ग्राम पंचायत सरथला के राजस्व गांव मधु पुरिया मैं तेजा दशमी का मेला लग रहा था तभी 1:00 बजे शॉर्ट सर्किट होने से 11 केवी लाइन में आग लग गई। गनी मत रही की लाइन टूट कर नहीं गिरी। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई ग्रामीणों ने जैसे तैसे करके आग बुझाई। सूचना मिलने पर मौके पर जीएसएस अध्यक्ष राधेश्याम कंजर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो 11 केवी की लाइन तेजाजी के मंदिर के ऊपर से गुजर रही है जिसके बारे में ग्रामीण कई बार अवगत करा चुके हैं। सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गा लाल बेरवा ने बताया कि आज बहुत बड़ी घटना होने से बची है जिसमें सैकड़ो लोग मेले में आए थे। हम बहुत जल्द ऊंचे अधिकारियों को अवगत कराकर 11 केवी लाइन हटवाने के लिए मांडलगढ़ न को वह उपखंड अधिकारी को अवगत कराकर समस्या का समाधान करवाएंगे मुकेश दरोगा ने कहा कि आगे अगर कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी जिसको हम सभी ग्रामीण कई बार अवगत करा चुके हैं और आज हम शुक्रगुजार हैं कि बड़ी घटना होने से टल गई

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!