67 वी जिला स्तरीय खो खो एवं साइकलिंग प्रतियोगिताएं का समापन
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के धारता के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में दिनांक 22 सितंबर 2023 से 25 सितंबर 2023 तक आयोजित हुई।उसका समापन सोमवार को हुआ जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान सुशील कुमार ओसवाल, अति मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह चुण्डावत, अध्यक्षता सरपंच बाबूलाल गाडरी, विशिष्ट अतिथि केशव छाजेड़ ,भोम सिंह चुंडावत, महिपाल सिंह, शिक्षक संघ (अंबेडकर ) प्रदेश प्रतिनिधि सुरेश कुमार देशबंधु, राष्ट्रीय शिक्षक संघ जिला प्रतिनिधि सुधीर शर्मा, वाक पीठअध्यक्ष नरेंद्र कुमार आमेटा, नारायण लाल डांगी, मीठा लाल लोहार उपस्थित हुए । सर्वप्रथम मां सरस्वती को दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प, माला, अर्पित करने के बाद सभी अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक प्रेम शंकर आमेटा ने बताया कि 14 वर्ष के छात्र-छात्राओं ने खो ~खो एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता में करीबन 1300 सौ बालक बालिकाओं ने भाग लिया 130 स्टाफ तथा बालक वर्ग में 57 टीमें बालिका वर्ग में 51टीमों ने भाग लिया फाइनल में प्रथम द्वितीय तृतीय टीमो को ट्रॉफी सभी खिलाड़ियों को मोमेंटो से पुरस्कृत किया गया। उसमें बालिका वर्ग खो खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चायला खेड़ी मावली को ट्रॉफी मोमेंटो से पुरस्कृत किया गया। द्वितीय स्थान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुख बावडी नयागांव रहे बालक वर्ग खो खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चुंडावत खेड़ी मावली रहा द्वितीय स्थान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुख बावड़ी नयागांव रहा तृतीय स्थान चुंडावत खेड़ी मावली रहा और बेस्ट चेंजर मनीषा चायला खेडी बेस्ट रनर नवीन जोगी चुंडावत खेड़ी देवनारायण साइकिलिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान छात्रा दीक्षिता मेनारिया महात्मा गांधी खेरोदा रही । विभिन्न बालक बालिकाओं को बेस्ट पारितोषिक पुरस्कार मोमेंटो से सम्मान किया गया जिसमें सूर्य वीर सिंह धारता तनु मेनरिया पूजा गुर्जर ममता कालबेलिया वासनीकला विद्याआमेटा, भावना गाडरी, सोनाक्षी सुथार, मुकुल मेनारिया, सुजल आमेटा, लहरी लाल गेमती आदि चयन समिति के ओंकार लाल मीणा, विजय लाल, महेंद्र सिंह, धनराज मेनारिया, जनरल रेफरी राधा किशन मेनारिया एसएमसी अध्यक्ष मांगीलाल गाडरी, तुलसीदास वैष्णव, कन्हैयालाल लोहार, विष्णु शंकर आमेटा, पुस्कर लाल गुर्जर ,शंकर लाल लोहार, जगदीश चंद्र आमेटा, महेश विजयवर्गीय, शशि कपूर मीणा ,मृत्युंजय आमेटा तथा समस्त महिलाएं पुरुष ग्रामवासी छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
