ऋषभदेव : दस दिवसीय गणेशोत्सव के तहत धार्मिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन ,भव्या गोस्वामी रही प्रथम

ऋषभदेव,शुभम जैन । नगर में स्थित सूर्य गणेश मंदिर पर दस दिवसीय गणेशोत्सव के तहत धार्मिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । महामंत्री राजेंद्र सुथार ने बताया कि कुल 25 प्रतिभागियों ने बप्पा के दरबार में अपार श्रद्धालुओं की भीड़ के सामने धार्मिक नृत्य प्रस्तुत किए। जिसमे नगर की भव्या गोस्वामी प्रथम रही ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा राजेश पटेल , राहुल पंचाल, नारायण व्यास ,संरक्षक मंडल के अशोक जैन,विपिन मेहता, ललित सोमपुरा,अनिल जोशी ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक कृष्णकांत व्यास, प्रशांत जैन , रीना पंचाल ने धर्म जागरण हेतु मंडल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!