ऋषभदेव : जलझूलनी एकादशी पर आज निकलेंगी राम रेवाड़ी, मटकी फोड़ सहित होंगे विधिवत कार्यक्रम
ऋषभदेव,शुभम जैन । नगर में आज जलझुलनी एकादशी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा । जलझूलनी एकादशी पर वैष्णव नवयुवक मंडल द्वारा ऋषभदेव मंदिर से साय 4 बजे राम रेवाड़ी निकाली जाएंगी । रेवाड़ी मुख्य मार्गो से होते हुए कृष्णघाट पहुंचेंगी । जहा श्री जी की पूजा अर्चना की जायेंगी । पूजा अर्चना पश्चात राम रेवाड़ी पुनः निज मंदिर पहुंचेंगी । साथ ही साय 6 बजे पाटुना चौक में विशाल स्तर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा । वैष्णव समाज आज अपने प्रतिष्ठान पूर्णतः रखेगा बन्द ।
