उदयपुर विप्र सेना के वशिष्ठ मण्डल का स्नेह मिलन समारोह संपन्न

उदयपुर,विनोद कुमार रेगर – विप्र सेना के विशिष्ट मंडल का सर्व ब्राह्मण समाज का स्नेह मिलन कार्यक्रम विप्र सेना के तत्वावधान में नंद वाटिका में आयोजित किया गया जिसमें 29 अक्टूबर को होने वाले ब्राह्मण में महापड़ाव के आयोजन के पोस्टर विमोचन महंत श्री नरपत रामजी, श्री संतराम जी व मनोहर गिरधारी के द्वारा किया गया तथा सनातन बोर्ड के गठन का समर्थन दिया गया स्नेह मिलन कार्यक्रम के संयोजक भरत शर्मा ने बताया कि उक्त सम्मेलन में हिरण मगरी सेक्टर 3 से हिरणमगरी सेक्टर 8 तक के करीब 2000 विप्र बंधु शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोविंद दीक्षित व महापड़ाव कार्यक्रम के प्रभारी घनश्याम मेनारिया ने कहा कि आगामी दिनों में घर-घर जाकर पीले चावल देकर महापड़ाव को सफल करने का आह्वान किया है कार्यक्रम में बंसी लाल मेनारिया, सुरभि मेनारिया धींग, परमानंद शर्मा, अंबालाल नागदा, कातीन रावल मधुकांत शर्मा, हितेश शर्मा, नवनीत भट्ट, शैलेंद्र जोशी, रामेश्वर लाल शर्मा, योगेश नागदा, चेतन शर्मा ओमप्रकाश गौड़ संजय भट्ट आदि उपस्थित रहे विप्र सेना के संभाग उपाध्यक्ष राजेश भट्ट ने जानकारी दी

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!