आदिनाथ एकता मंच ने अतिशय क्षेत्र भगवान शांतिनाथ मंदिर पीपली में मनाया उत्तम संयम धर्म
ऋषभदेव । बुधवार को समीपवर्ती पिपली गांव में अतिशय मन्दिर शांतिनाथ भगवान के मंदिर में आदिनाथ जैन एकता मंच ऋषभदेव द्वारा पर्युषण पर्व पर बडे धूमधाम उत्तम संयम धर्म मनाया । मन्दिर में श्री जी की शांति धारा, पूजन ,आरती की गई । आदिनाथ एकता मंच के अध्य्क्ष निलेशजी वानावत द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्ष की भांति एकता मंच द्वारा पर्युषण पर्व पर महिला सदस्य व पुरुष सदस्य मिलकर भगवान की शांतिधारा की जाती है , व पूजन अर्चना, आरती की जाती है , एकता मंच के महामंत्री रिंकेश जी सुरावत ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
