चुन्नीलाल कलाल महामंत्री नियुक्त
उदयपुर,विनोद कुमार रेगर । भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल प्रजापत एवं भाजपा देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष प्रेमचंद लोहार ने भारतीय जनता पार्टी देहात जिला उदयपुर ओबीसी मोर्चा का महामंत्री चुन्नीलाल कलाल को नियुक्त किया है। चुन्नीलाल कलाल पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विद्यालय प्रमुख, जिला प्रवक्ता ,जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री, जिला महामंत्री पद पर रह चुके हैं। साथ ही वर्तमान में अखिल भारतीय वेगड़ा कलाल समाज, सर्व वर्गीय कलाल समाज में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। शिक्षाविद एवं समाजसेवी व आम जन तक सीधी पहुंच की कार्य शैली एवं कुशल नेतृत्व को देखकर शेष नेतृत्व ने पुनः यह दायित्व प्रदान किया है
