विप्र फाउण्डेशन जोन 1 ए में विधानसभा क्षैत्र में उदयपुर शहर से श्री जगदीश पालीवाल व उदयपुर ग्रामीण विधान सभा के श्री अशोक जोशी संयोजक मनोनित
बांसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । विप्र फाउण्डेशन जोन1ए ने विधानसभा चुनावों को ध्यान में शत प्रतिशत मतदान के प्रचार प्रसार के लिये संयोजक व सह संयोजक घोषित । उदयपुर शहर सह संयोजक ललित मेनारिया , उदयपुर ग्रामीण सह संयोजक श्री प्रमोद मेनारिया, मावली से गोविन्द सेवक व सत्यनारायण पालीवाल, वल्लभनगर से देवीलाल ककावत, सुनिल चैबीसा, गोगुन्दा से शिवशंकर जोशी, योगेश पालीवाल, सलुम्बर से योगेश शर्मा, राजेन्द्र औदिच्य, झाडोल (फ.) सुरेश पण्ड्या, मुकेश पालीवाल, खैरवाडा राजेन्द्र उपाध्याय, जगदीश चन्द्र मनोनित किये गये ।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने बताया कि संयोजक एवं सह संयोजक सहोदर शत प्रतिशत मतदान के लिये जन जागृति अभियान चलायेगें एवं समाज की सौ प्रतिशत वोटिंग करवाने में सहोदर भूमिका निभायेगें एवं अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से फाउंडेशन के राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेतृत्वगण सभी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। सहोदर समितियां जोनल अध्यक्ष, प्रभारी और पर्यवेक्षकगण के मार्गदर्शन में कार्य करेगी इसके अलावा रैली, डोर टू डोर कैंपेन सहित जागरूकता अभियान चलायेगें ।
