राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की उप शाखा मावली ब का वार्षिक अधिवेशन और वार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न भीमसिंह बने दुबारा अध्यक्ष,आमेटा मंत्री
उपशाखा कार्यकारिणी के अलावा 8 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं 33 जिला महासमिति सदस्य भी चुने गए
बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा मावली ब का एक दिवसीय अधिवेशन और उपशाखा के वार्षिक चुनाव आज रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रखयावल में संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि प्रतिपक्ष नेता पंचायत समिति मावली भोम सिंह चुंडावत थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला शाखा उदयपुर प्रथम के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला ने की। अति विशिष्ट अतिथि एवं चुनाव पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा अभय सिंह राठौड़ ,विशिष्ट अतिथि चुनाव अधिकारी एवं जिला अतिरिक्त मंत्री हेमंत मेनारिया, पर्वत सिंह राणावत घासा भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश लाल प्रजापत, संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत थे। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन व पूजन अर्चन के साथ अधिवेशन की शुरुआत की गई ।
उपशाखा ब के अध्यक्ष भीमसिंह राव ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया । उप शाखा के सदस्यों ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण ,तिलक एवं ऊपरना धारण करवा कर स्वागत किया। सभी अतिथियों ने अधिवेशन में अपने अपने विचार व्यक्त किये।जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी हेमंत मेनारिया ने निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी का माल्यार्पण एवं ऊपरना ओडा कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप आमेटा ने किया।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है – सभाअध्यक्ष शेखर मंडोवरा , उप सभाध्यक्ष धर्मेंद्र आमेटा और अविनाश कुमार रावल ,अध्यक्ष भीमसिंह राव ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजवीर झाझडीया ,
उपाध्यक्ष मुकेश कुमार पालीवाल ,महिला उपाध्यक्ष किरण पहाड़िया ,मंत्री प्रदीप कुमार आमेटा,कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र तेली,संस्कृत शिक्षा सदस्य मोहनलाल बंजारा ,शारीरिक शिक्षक सदस्य रणवीर सिंह जाजोरिया ,
प्रबोधक सदस्य लक्ष्मी लाल कुमार को चुना गया।
इसके साथ ही उप शाखा की सदस्यता का एक प्रतिशत यानि आठ शिक्षको को प्रदेश महासमिति सदस्य चुना गया ।जिसमें जगदीश शर्मा ,राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत, अर्जुन सिंह झाला ,मनोहर सिंह झाला ,शेखर मंडोवरा ,अर्जुन सिंह चुंडावत ,भीम सिंह राव तथा मदन लाल शर्मा को चुना गया ।इसके अतिरिक्त उपश।खा कुल सदस्य संख्या 821 का 4% यानी 33 शिक्षकों को जिला महासमिति सदस्य चुना गया।
