3 तोला सोने की चैन लूटने की घटना का प्रकरण दर्ज होने के 3 घण्टे में खुलासा,अभियुक्त गिरफ्तार,सोने की चैन बरामद
सलुम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । 23 को थाना प्रतापनगर पर प्रार्थी भगवान लाल पुत्र घीसा रावत निवासी ठोकर चौराहा,पुलिस थाना प्रतापनगर ने थाना प्रतापनगर पर रिपोर्ट पेश की कि मैं ठोकर चौराहा के पास अपने घर के बाहर खड़ा था कि दिन में करीब 12.30 पीएम पर अचानक एक मोटरसाईकिल पर दो लडके आये तथा उनमें से पीछे बैठे लडके ने झपट्टा मार कर मेरे गले में पहनी हुई 3 तोला सोने की चौन तोड़ ली। उक्त दोनों बदमाश मेरी चैन तोड कर लेकर फरार हो गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए प्रतापनगर थानाधिकारी हिमांशु सिंह ने अपने नेतृत्व में टीम गठित की।टीम द्वारा अभियुक्तगणों को तकनीकी संसाधनों व मुखबिरान के माध्यम से पता लगाया तथा बोहरा गणेश जी रोड से अभियुक्त गुलाब बन्जारा पुत्र भाव सिंह बन्जारा उम्र 20 वर्ष निवासी बन्जारा बस्ती, सेक्टर 5 पुलिस थाना हिरणमगरी, उदयपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई सोने की चैन बरामद की गई।मामले में एक अन्य अभियुक्त कालू बन्जारा है जो फरार है जिसकी तलाश जारी है।अभियुक्त गुलाब बन्जारा को गिरफ्तार किया जाकर पूछताछ जारी है जिससे और भी अन्य घटनाओं के खुलासे की सम्भावना है।
