चावन्ड में विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेला एवं मातृ सम्मेलन कार्यक्रम आयोजन
सराड़ा । विद्या निकेतन विद्यालय चावंड में आज विज्ञान मेला एवं मातृ सम्मेलन कार्यक्रम आयोजन किया गया,जिसमें शिशु एवं बाल वर्ग के भैया बहिनों के द्वारा विभिन्न विषयों में प्रदशिनी तैयार किये गए विज्ञान मेले का अवलोकन गणेश जी सुथार, सचिव मोडीराम जी,कोषाध्यक्ष रीना दीदी नर्स के द्वारा किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान का चयन किया गया इसमें कुल 65 मॉडल भैया बहिन ने तैयार किए। इसके बाद मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्षता श्रीमती हर्षिता मोड, मुख्य अतिथि रीना दीदी नर्स,विशिष्ट अतिथि श्रीमती मंजु देवी सेवक, हेमलता सुथार, सवजी भाई ,मोडीराम जी ,गणेश जी सुथार, माना राम जी ,मुख्य वक्ता श्री मान देवी लाल जी खण्ड कार्यवाह चावंड थे।अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुभारम्भ किया गया,परिचय संस्था प्रधान कालु लाल पटेल ने दिया,स्वागत श्री भरत जी व रुकमणी दीदी ने किया मुख्यवक्ता के द्वारा माता बहिन को देश भक्त बालक बनाने के लिए कालीबाई विवेकानंद के प्रेरणा पद प्रसंग दिये पर्यावरण व धर्म के प्रति जागरूक करने की बात कही विद्या निकेतन में संस्कारों का निर्माण होता है मुख्य अतिथि ने बालक की प्रथम गुरु मां है बालक को प्रेम भाव मित्रता के साथ रखना चाहिए कोषाध्यक्ष जी ने बालक के साज- संवार खान-पान का ध्यान माता को रखना चाहिए सचिव महोदय ने विद्यालय का प्रतिवेदन दिया कार्यक्रम में कुल 75 मातृ शक्ति उपस्थित रही आभार वाल जी भाई किया संचालन माया दीदी ने किया रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता प्रियंका व कामिनी दीदी ने करवायी।प्रथम आने वाली माताओं को पारितोषिक अतिथियों द्वारा दिलाया गया।
रिपोर्ट विनोद मेघवाल
