बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा का किया शुभारंभ

सलुम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा का साइफन चौराहे से यात्रा संयोजक देवेंद्र जवलिया,ललित लोहार,महानगर मंत्री अशोक प्रजापत,मनीष पटेल द्वारा पूजा कर यात्रा का शुभारंभ किया गया।यात्रा में सबसे आगे मातृशक्ति दुर्गा महीने की विनय केसरिया साफ में पहन कर दोपहिया वाहनों पर चल रही थी उनके पीछे प्रभु श्री राम का रथ और उसके पीछे बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता केसरिया ध्वज हाथ में लिए चल रहे थे।यात्रा मुख्य मार्गो से होते हुए आम सभा स्थल टाउन हॉल पर पहुंची वहां पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद जी परांदे ने अपने उद्बोधन में कहां की 500 वर्ष के संघर्ष के पश्चात अयोध्या में प्रभु श्री राम काव्य मंदिर बनकर तैयार हो ही गया है संपूर्ण हिंदू समाज इसकी प्राण प्रतिष्ठा की आतुरता से प्रतीक्षा कर रहा है बजरंग दल की स्थापना का उद्देश्य आरंभ से ही श्री राम मंदिर ही था जो किया पूर्ण हो रहा है बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई है जो अपने स्थापना कल से ही देश विरोधी शक्तियों से संघर्षरत है अनेकों कार्यकर्ताओं बलिदान बलिदान हुए हैं फिर भी राष्ट्र विरोधी शक्तियों से कानून के दायरे में रहकर बजरंग दल के कार्यकर्ता संघर्षरत हैं मिलिंद जी परांदे ने युवाओं को हवन किया कि राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में तन मन धन से अपनी आहुति समर्पित करें एवं भारत माता के आवाहन को स्वीकार करें और बजरंग दल के साथ जुड़े मिलिंद जी परांदे ने अपने उत्पादन में कहां की देश में जितने भी मंदिर हैं वह सरकार से मुक्त होने चाहिए यह कार्य कर्नाटक में हो चुका है अतः हमारी यह मांग है कि सभी मंदिरों को सरकार अपने अधीनता से मुक्त करें कार्यक्रम उपस्थित संत सुदर्शनाचार्य जी महाराज ने सभी सनातनी से आह्वान किया कि सभी जात-पात उच्च नीति के भेदभाव को भूलाकर सामाजिक समरसता को बनाए रखते हुए एकझूठ होकर के सनातन हिंदू समाज पर प्रहार करने वाली विधर्मीयो का तिरस्कार करें कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सिंह सारंग देवत ने की।

महानगर अध्यक्ष सुखलाल लोहार, उपाध्यक्ष सुशील मुंदडा श्रद्धा गट्टानी, मंत्री अशोक प्रजापत, सह मंत्री अजीत सिंह आकाश अरुण धवल शर्मा मनीष पटेल,अजय सालवी,अविनाश कुमावत प्रचार प्रमुख उदयपुर महानगर चंद्र प्रकाश देखावत आदि उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!