ऋषभदेव उपखण्ड की नवसृजीत घोड़ी लेम्पस पर कांग्रेस का कब्जा
ऋषभदेव उपखंड क्षेत्र में नवसृजीत घोडी ग्राम सेवा सहकारी समिति (लेम्पस्) लिमिटेड के चुनाव संपन्न हुए । कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार “अध्यक्ष” पद पर गौतम लाल परमार एवं “उपाध्यक्ष” पद पर भूपत् सिंह भगोरा के साथ ही डायरेक्टर पद पर (1)शांता देवी,(2) रमेश,(3)अरुणा देवी,(4)शंकर लाल,(5) दिलीप परमार,(6) बालिस्टर,(7)बहादुर सिंह,(8)रमेश एव (9)बाबूलाल सहित कुल दस डायरेक्टर कांग्रेस समर्थित निर्वाचित हुए। उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एवं डायरेक्टर का माला पहनाकर अभिनंदन किया।
इनपुट : अशोक वैष्णव
