ऋषभदेव : स्वीप योजना अंतर्गत आने वाली गतिविधियों का प्रशिक्षण आयोजित

ऋषभदेव,शुभम जैन । राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सहायक रजिस्ट्रीकरण निर्वाचन अधिकारी तहसील द्वारा आगामी विधानसभा 2023 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप योजना अंतर्गत आने वाली गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन हेतु ब्लॉक के बूथ लेवल अधिकारी , भू अभिलेख निरक्षक , पटवारी , ग्राम विकास अधिकारी, एएनएम , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , ईएलसी सदस्य का प्रशिक्षण तहसील सभागार में आयोजित किया गया ।प्रशिक्षण तीन चरणों में दिया गया जिसमे संबधित भाग संख्या के बीएलओ एएनएम सुपरवाइजर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रक्षिण प्राप्त किया स्वीप कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक- गोपाल लाल शर्मा एवम शिव नारायण त्रिवेदी थे । प्रशिक्षण में चुनाव प्रकोष्ठ प्रभारी- रमेश रावल, चिराग शर्मा, निशांत जैन, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी- मनोज मीणा और प्रभारी निकुंज जैन उपस्थित थे

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!