खो-खो जिलास्तरीय अंडर-17 प्रतियोगिता :- ईण्टाली ने बनाई जीत की हैट्रिक, लगातार तीन साल से जिलास्तर पर विजयी

ईण्टाली ने जायरा को एक पारी के बडे अन्तर से हराकर खिताब किया अपने नाम 

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया ।  ईंटाली की बेटियां लगातार तीसरी बार जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता की सिरमौर बनी हैं। विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा द विजन एकेडमी, उदयपुर की मेजबानी में 19 सितंबर से 22 सितंबर तक 4 दिवसीय अंडर-17 एवं 19 जिलास्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें अंडर-17 छात्रा वर्ग में ईंटाली ने जीत की हैट्रिक बनाई है। टीम मुख्य कोच हुक्मीचंद मेनारिया ने बताया कि टीम ने खो-खो छात्रा वर्ग अंडर-17 जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। इसके पीछे टीम की कठोर मेहनत और लगन है। छात्राएं हर रोज दो घंटा स्कूल मैदान पर पसीना बहाती थी। जिससे छात्राओं ने दमख़म लगाते हुए जीत का सेहरा बांधा। ईंटाली ने फ़ाइनल मुकाबले में जायरा को एक पारी के बड़े अन्तर से हराकर जिलास्तरीय खिताब पर कब्जा किया। ईंटाली ने लगातार तीसरे साल जिलास्तर पर विजय का डंका बजाया है। साथ ही अंडर-19 में ईंटाली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। राउमावि ईंटाली प्रधानाचार्य मनोज कुमार समदानी ने बताया कि कोई भी टीम चैंपियन रातोंरात नहीं बनते, उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हासिल करने के लिए वर्षों की कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। सफलता के पीछे एक कोच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो खिलाड़ी को उनके सर्वश्रेष्ठ मुक़ाम पर पहुंचाने के लिए एक-एक चीज़ पर ध्यान देते हैं। कोच हुक्मीचंद मेनारिया ने ईंटाली की इन छात्राओं की प्रतिभाओं को तराशकर उन्हें सर्वश्रेष्ठ मुक़ाम तक पहुंचाने के लिए पर्दे के पीछे रहकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे लगातार तीन सालों से विजेता बन रही है। कोच मेनारिया रोजाना सुबह-शाम छात्राओ को दो से तीन घंटे की मेहनत करवाते थे। टीम के साथ टीम प्रभारी दुर्गेश मेनारिया, कोच हुक्मीचंद मेनारिया मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!