खेरोदा में वल्लभनगर विधायक शक्तावत ने किया इंद्रा रसोई का उद्घाटन,विधायक शक्तावत ने चखा खाना 

बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । खेरोदा कस्बे में बुधवार को राजीविका इंदिरा रसोई का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। जिसमे वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत द्वारा राजीविका इंदिरा रसोई का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत थे। अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच तरुणा गर्ग, विशिष्ट अतिथि विकास अधिकारी भिंडर जितेंद्र सिंह झाला,उप तहसीलदार खेरोदा भंवर सिंह झाला,थानाधिकारी धनपत सिंह,खेरोदा चिकित्सा अधिकारी डॉ तिलक दीक्षित,जिला परियोजना प्रबंधक इकाई रतन लाल सुथार,जिला प्रबंधक आजीविका अशोक सेन,नगर कांग्रेस अध्यक्ष खेरोदा भेरूलाल पाराशर,मंडल अध्यक्ष दिनेश पटेल,विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह राठौड़,उप सरपंच लक्ष्मी लाल जणवा,गणेश गिरी गोस्वामी,मनोहर लाल चौधरी,गणेश लाल चौधरी,सज्जाद अली बोहरा,लोकेश कुकड़ा,अर्जुन लाल चौबीसा,गंगा प्रसाद चौबीसा,राम सिंह पूनिया,पूर्व सरपंच अमरपुरा खालसा अशोक खेरोडिया,भवर सिंह राठौड़,कुंदन सिंह राठौड़,मुकेश चौबीसा,हीरालाल गर्ग,सोहन लाल पाराशर,खेरोदा सचिव इब्राहिम मोहम्मद,प्रमोद चापलोत,मांगी लाल मेनारिया,राजेंद्र प्रताप राठौड़, परस राम मेनारिया,जीतू टांक,कनिष्ठ लिपिक मीरा कुमावत, ,प्रियंका,दुर्गा, रानू बानू पठान आदि उपस्थित थे। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने कहा की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाई जा रही इंदिरा रसोई का लाभ शहरी क्षेत्रों में दिया था उसके बाद में ग्रामीण क्षेत्रों में भी इंदिरा रसोई का लाभ मिलेगा जिसमे ग्रामीणों को 8 रूपए में भरपेट शुद्ध व स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। जिससे क्षेत्र की महिलाओ को राजीविका के तहत रोजगार भी दिया जायेगा। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा आगामी चुनाव में कांग्रेस को जीताने की भी अपील की। वही विधायक शक्तावत ने इंदिरा रसोई का उद्घाटन कर 8 रूपए में भोजन का ग्रहण किया। ब्लॉक परियोजना प्रबंधक तिलकेश भदाला ने बताया की राजीविका में महिला सशक्तिकरण के माध्यम से गरीब उन्मूलन करना है। आजीविका के माध्यम से महिला समूह के द्वारा सूक्ष्म बचत एक आजीविका के स्त्रोत से जोड़ना एवम परिवार को गरीबी से बाहर निकालना है। साथ ही कलस्टर प्रबंधक कुंती चौबीसा के निर्देशन में इंदिरा रसोई खेरोदा का संचालन होगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!