विश्व हिंदू परिषद परिषद बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा का पुष्प वर्षा से कई स्थानों पर स्वागत
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । आगामी 24 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मंदिर के शुभारंभ को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से आम जन में जागृति पैदा करने तथा आयोजन में सम्मिलित होने के लिए गांव-गांव जाकर निमंत्रण देने के उद्देश्य से शौर्य जागरण यात्रा पुरे देश में निकाली जा रहे हैं इसी कड़ी में निकली यात्रा चित्तौड़गढ़ प्रांत के भिंडर जिले में आज सुबह मेनार से रवाना होकर अमरपुरा खालसा, बांसड़ा, केदारिया और भिंडर होते हुए कानोड़ पहुंची शौर्य यात्रा का बांसड़ा, केदारिया व भिंडर में रथ में बिराजीत श्री राम प्रतिमा को फूल माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर श्री राम के जयकारों के साथ स्वागत किया एवं कार्यकर्ताओं का भी पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया! केदारिया गांव के ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ गौशाला के संस्थापक शाम चौबीसा द्वारा स्वागत किया गया
इस यात्रा के साथ विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष हरि सिंह राव, जिला महामंत्री रमेश चंद् साँगावत, जिला सह मंत्री सोहनलाल , जिला समरसता प्रमुख कालूलाल ट्रेलर , बजरंग दल संयोजक भरत सोनी, भिंडर प्रखंड अध्यक्ष भगवान लाल शर्मा, भिंडर प्रखंड बजरंग दल सह संयोजक रमेश दास वैष्णव, भिंडर नगर संयोजक हर्ष मेनारिया , खंड हिन्ता संयोजक मांगी लाल गायरी आदि के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता मौजुद थे!
