श्रीमाली ने 67 वी जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 67 वी जिला स्तरीय हॉकी 14 वर्षिय छात्र छात्रा प्रतियोगिता का बुधवार को राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली ने उद्घाटन ने किया। जिसमे 540 छात्र छात्राओं ने 21 छात्र और 10 छात्राओं की टीमो ने भाग लिया उसमे उद्धाटन मैच काया और मॉडल स्कूल के बीच खेला गया जिसमें काया स्कूल विजयी रही। इस दौरान पूर्व प्रधान जीत सिंह चूंडावत, दिनेश गुर्जर पंचायत समिति सदस्य,चेयरमैन भूपेंद्र सिह गुर्जर,श्याम लाल आमेटा, राजेंद्र गोखरू,लव पुरोहित मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती किरण बाला विजयवर्गीय ने की जिसमें आयोजक अलोकदीप स्कूल,हॉकी क्लब मावली मौजूद रहे।
