झाला बने श्री रा. रा. करणी सेना मावली नगर पालिका अध्यक्ष

मावली,ओमप्रकाश सोनी । श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी के निर्देशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह कटार एवं संभाग अध्यक्ष लाल सिंह झाला के निर्देशन में युवा जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत ने क्षत्रिय समाज को एकजुटता मे रखने वाले श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मावली के भोम सिंह को संगठन के प्रति किए अच्छे कार्यों को देखते हुवे नगर पालिका अध्यक्ष साथ ही मीडिया प्रभारी कुंदन सिंह पवार संयुक्त सचिव पुष्पेंद्र सिंह मावली नगर पालिका के पद पर नियुक्ति प्रदान की।

इस दौरान मावली तहसील उपाध्यक्ष राहुल सिंह,तहसील प्रभारी जीवन सिंह, भगवत सिंह झाला, दशरथ सिंह झाला, नारायण सिंह लड़नी पंचायत अध्यक्ष,मावली महामंत्री आलोक सिंह झाला सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!