कंगन स्टोर व्यापारी एसोसिएशन ऋषभदेव की नवीन कार्यकरिणी का गठन , तेली अध्यक्ष, पंचाल महामंत्री निर्वाचित
ऋषभदेव,शुभम जैन । बुधवार को स्थानीय कंगन स्टोर व्यापारी एसोसिएशन की नवीन कार्यकरिणी के चुनाव संपन्न हुए । नवीन कार्यकरिणी में संरक्षक पद पर अशोक जैन , ऋषभ भंवरा, वीरप्रकाश जैन, महेंद्र तेजियोत अध्यक्ष पद पर पवन तेली,उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक जैन , महामंत्री पद पर लोकेश पंचाल , सहमंत्री पद पर दिनेश प्रजापति, कोषाध्यक्ष पद पर आनंद भंवरा , मिडिया प्रभारी तुषार सेवक सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए ।
