स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया

मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पलाना खुर्द के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदाता जागरूकता को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें स्वीप प्रभारी मुख्य अतिथि उपेश माहेश्वरी प्रधानाचार्य प्रदीप नेगी विशिष्ट अतिथि स्वीप प्रभारी सुरेश कुमार देशबंधु, शांतिलाल मीणा, राधेश्याम नन्दीवाल को विद्यालय परिवार की तरफ से स्वागत अभिनंदन किया गया। प्रभारी देशबंधु ने बताया कि मतदाताओ को जागृत करना और बूथ लेवल पर मतदाताओं का परसेंटेज बढ़ाने का टीम उद्देश्य है। तथा मतदाता जागृत हो उसके लिए मेहंदी प्रतियोगिता गांव में रैली का आयोजन करना और सभी बालक बालिकाओं द्वारा गांव का रैली द्वारा भ्रमण कर मुख्य चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर नारे बोलकर मतदाताओं को जागृत किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम बालिका कृष्णा कीतावत, द्वितीय प्रज्ञा टांक उनको पुरस्कार दिया गया।

उमेश महेश्वरी ने मतदाता परसेंटेज को बढ़ाने के लिए सभी वॉलिंटियर्स के द्वारा संदेश पत्र लिखना और उनको फोन द्वारा सूचना देना। राधेश्याम द्वारा बालक बालिकाओं को नाटक के माध्यम से मतदाताओ को जागृत किया गया।

उमेश माहेश्वरी द्वारा सभी मतदाताओं को जागृत करने की शपथ दिलवाई गई। जिसमें रमाकांत शर्मा, चंद्र शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, बाबूलाल मेघवाल, कैलाश चंद्र, अशावा, कविता, भगवती, वेणी राम, जेठ सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!