कर्मचारियो ने विरोधस्वरूप काले कपड़े पहनकर की ड्यूटी
सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के आव्हान पर समस्त कर्मचारियो ने आंदोलन का आगाज आंदोलन कर 18 से 23 तक विरोधस्वरूप कर्मचारीयो ने काले कपड़े पहनकर ड्यूटी की।
राज्य सरकार महासंघ के 15 सूत्री मांग पत्र की लगातार उपेक्षा कर रही है तथा संवाद हीनता रख रही है।साथ ही सरकार ने चुनाव से पूर्व जारी अपने घोषणा पत्र जिसको कैबिनेट की प्रथम बैठक में नीतिगत दस्तावेज बना दिया गया था,उसके एक भी बिंदु को लागू नहीं कर प्रदेश के कर्मचारियों से छलावा किया है।जिसके कारण प्रदेश के लाखों कर्मचारियों में आक्रोश है।
