अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्याओ को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष व सचिव को ज्ञापन सौंपा
सलुम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । कलाल समाज के बालक -बलिकाओं को केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रमाण- पत्र बनाने मे आ रही समस्या को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर भाई कलाल गुजरात,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश कलाल बांसवाडा के नेतृत्व मे दिल्ली मे राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष व सचिव को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत करवाया। नरेश पूर्बिया ने बताया कि राजस्थान मे उपखंड अधिकारी द्वारा कलाल समाज के बालको को अन्य पिछड़ा वर्ग का केंद्रीय प्रमाण पत्र बनाने में की जा रही आना- कानी व आ रही समस्या की विस्तृत जानकारी दी तथा मय सबूत ज्ञापन दिया तथा राजस्थान मे आ रही इस समस्या का तत्काल समाधन हेतु आग्रह किया।
शिक्षक भेरूलाल कलाल ने राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के सचिव राजीव रंजन को राजस्थान के गरीब व योग्य बालक- बालिकाओ को केंद्रीय सेवा के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण – पत्र नही बनने से हजारो गरीब बालक बालिका सरकारी सेवा से वंछित रह रहे है,जिसका समाधान अति आवश्यक है।
इस समस्या के समाधान हेतु राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व चितोड़ के सांसद सीपी जोशी, उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा व ड़ूँगरपुर- बांसवाडा के सांसद कनकमल कटारा ने भी अपना सिफ़ारिस – अनुशंषा पत्र आयोग को भेजा है।ज्ञापन देने मे कांतिलाल कलाल,रामलाल चौधरी, कन्हैयालाल कलाल राजस्थान से तथा पूनम चन्द देवीलाल,रमेश भाई कलाल,जगदीश कलाल,शांतिलाल अहमदाबाद से उपस्थित रहे।
