मावली शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मावली,ओमप्रकाश सोनी । नगर पालिका क्षेत्र के शिक्षक समायोजन,डीपीसी व नई शिक्षक भर्ती नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड़ अधिकारी श्री कांत व्यास को ज्ञापन सौपा । जिसमे बताया कि राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ मावली ने प्रदेश के क्रमोन्नत विद्यालय तथा रूपांतरित महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय से अधिशेष हुए शिक्षकों के समायोजन, टीएसपी से नॉन टीएसपी समायोजन से वंचित शिक्षकों के समायोजन ,तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले, डीपीसी, नई शिक्षक भर्ती में दिव्यांग व गंभीर बीमारी से ग्रसित अभ्यर्थियों को उनके गृह जिलों में पोस्टिंग दिलाए शिक्षा विभाग में तीन सालों से वरिष्ठ अध्यापक व व्याख्याता वर्ग की रुकी हुई डीपीसी प्रारंभ कराने तथा टीएसपी से नॉन टीएसपी में 1903 शिक्षकों सहित समायोजन से वंचित शिक्षकों का उनके गृह जिलों में समायोजन कराने, तथा नई शिक्षक भर्ती में विधवा, परित्यता, दिव्यांग, गंभीर बीमारी से ग्रसित अभ्यर्थियों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके गृह जिलों में नियुक्ति दिलाए जाने को लेकर पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार खटीक, जिला उपाध्यक्ष विनोद प्रकाश भारती, जितेंद्र माली, कानाराम चौहान, लोमेश पाराशर,कपिल बेनीवाल ,अनिल बदनका,भूपेंद्र पाठक, शशि मीणा उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!