नाकाबंदी के दौरान आइसर ने पुलिसकर्मी को कुचला,टीडी थाने के कांस्टेबल की मौके पर मौत
उदयपुर के टीडी थाने क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही हैं।अहमदाबाद से उदयपुर की ओर आ रही आईसर गाड़ी को नाकाबंदी के दौरान कांस्टेबल राजकुमार मीणा ने रूकवाने को कहा तो आइसर गाड़ी ने कांस्टेबल को कुचला जिसमें कांस्टेबल की मौके पर हुई मौत। काफी देर तक शव रोड़ पर पड़ा रहा कोई भी मदद के लिए नही आया उसके बाद 108 पर कॉल करके एम्बुलेंस से उदयपुर के एमबी अस्पताल में शव रखवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया । पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है ।
रिपोर्ट विनोद मेघवाल
