भारत विकास परिषद लेकसिटी का वन भ्रमण कार्यक्रम,स्विमिंग व कई खेलों का लिया आनंद

उदयपुर । भारत विकास परिषद लेकसिटी उदयपुर का वार्षिक वन भ्रमण कार्यक्रम शिवगढ़ रिसोर्ट ईसवाल में संरक्षक नरपत सिंह आसोलिया के नेतृत्व में रखा गया। मिडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि चाय नाश्ता के साथ सभी सदस्यो ने स्विमिंग का आनंद लिया ।उसके पश्चात रैन डांस हुआ ।रिमझिम बरसात का सभी सदस्यों ने खुब आनंद लिया। बाद में हाऊजी गेम रखा गया, प्लेइंग कार्ड गेम के साथ ही विभिन्न तरह के पारिवारिक खेलो का रोचक आयोजन हुआ ।सभी साथियों ने सपरिवार खूब आनंद उठाया।अरावली की सुरम्म्य वादियों के बीच में स्थित शिवगढ़ रिसोर्ट के मनोहारी दृश्य ने सदस्यो के मन को प्रफुल्लित कर दिया।बादल पहाड़ों से टकराने के दृश्य मन मोहक था। खेलो के आयोजन के पश्चात विजेता बच्चो को पुरुस्कार वितरण किया गया । सभी सदस्यों का शाखा संरक्षक नरपतसिंह आसोलिया ने स्वागत अभिनंदन किया। साथ ही शाखा अध्यक्ष मांगूसिंह रावत ने आयोजक मंडल का स्वागत एवं अभिनंदन किया ।कार्यक्रम में शाखा के वरिष्ठ सदस्य विजय गोधा, कन्हैया लाल धायभाई, मांगूसिंह रावत , संयोजक प्रेमशंकर पुष्करणा, कार्यक्रम सयोजक सुनील पामेचा, सह संयोजक व कोषाध्यक्ष मुकेश कोठारी, रेवाशंकर माली, शैलेंद्र जोशी, निर्मल बापना, जितेंद्र बोर्दिया, नरेश पूर्बिया, संतोष चंदेरिया, ललित चौधरी,लक्ष्मी नारायण , मंदाकिनी धायभाई, चंदा गोधा, मंजू बापना, चंचल जोशी, सोना कुंवर राव, शिल्पा मेहता,चंदा पुष्करणा मनीष डाड, अशोक जैन, प्रताप सिंह पोखरना, के साथ ही शाखा के सदस्यगण उपस्थित थें। कार्यक्रम का संचालन सुनील पामेचा ने किया। धन्यवाद सह संयोजक मुकेश कोठारी ने दिया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!