बारिश व तेज हवा किसानों की फसलों को नुकसान
काछोला । काछोला तहसील के ग्राम पंचायत सरथला में तेज हवा वह बारिश के कारण फसल मुग उड़द मूंगफली मक्का की फसल को नुकसान पहुंचा है। जीएसएस अध्यक्ष राधेश्याम कंजर ने बताया कि फसल नुकसान से किसानों की स्थिति दयनीय है। जिससे किसान अपने आप को आर्थिक रूप से कमजोर महसूस कर रहे हैं। मैं हर किसान के खेत पर जाकर गिरदावरी एप से किसानों के खेत पर गिरदावरी कर रहा हूं। ताकि किसानों को मुआवजा मिल सके साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा टोल फ्री नंबर 18002091111 पर भी कॉल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। किसान कैलाश धाकड़ ने बताया कि तेज हुआ वह बारिश से उड़द मूंग तो बिल्कुल ही नष्ट हो गए हैं व मक्का की फसल भी जमी दोज हो गई है जिसे हम सभी किसानों को भारी नुकसान हुआ है किसानों का हकाई उराई खाद बीज का पैसा निकालना भी मुश्किल हो गया है सरकार से हम सभी किसान मुआवजे की मांग करते हैं
