मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार जैन का राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा स्वागत अभिनंदन
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । नव नियुक्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय उदयपुर महेंद्र कुमार जैन का आज मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सांय 5 बजे राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला शाखा उदयपुर प्रथम द्वारा स्वागत किया गया । इस अवसर पर जैन का मेवाड़ी पाग पहना, ऊपरना धारण करवा, माल्यार्पण करके एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुस्पेंद्र सिंह झाला , प्रदेश उपाध्यक्ष अभयसिंह राठौड़ , नगर अ अध्यक्ष असफाक कुरेशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत , अर्जुन सिंह चुंडावत ,जिला मिडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया, रणवीर जोलावास ,दशरथ सिंह शक्तावत ,राकेश पालीवाल ,तारा उपाध्याय, धर्मेंद्र दवे उपस्थित थे। जैन ने स्वागत करने गए संघ के प्रतिनिधि मंडल से विस्तार पूर्वक चर्चा की और शिक्षको की वाजिब और महत्वपूर्ण समस्या के समाधान का आश्वासन दिया जिससे अधिकांश शिक्षको की समस्या का निदान हो । उन्होंने कहा जो शिक्षक विद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक उनके हित के लिए काम करेगा उसके काम के लिए कार्यालय सदैव तत्पर रहेगा।
