मावली स्वीप को लेकर बैठक आयोजित की

मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंधु में विधानसभा चुनाव 2023 अंतर्गत मावली 154 विधानसभा क्षेत्र में स्वीप की गतिविधियां आयोजित करने के लिए दल का गठन किया गया। जिसमें उपखंड अधिकारी श्रीकांत व्यास के आदेशा अनुसार नोडल प्रभारी प्रकाश चन्द्र चौधरी अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार स्वीप प्रभारी सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि ग्राम पंचायत सिंधु के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वीप को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमे सभी प्रभारीयो का स्वागत अभिनंदन किया उसके बाद प्रभारी प्रेम शंकर सालवी ने मतदाताओं को जागरूकता लाने के लिए गीत कविता प्रस्तुत किया गया प्रभारी राधेश्याम द्वारा नाटक मतदाताओं को मतदान देने के बारे में जागृत किया।सुरेश कुमार देशबंधु ने महान पुरुषों के संस्कारों से प्रेरणा लेकर शिक्षा के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने का अधिकार है सभी को जोश भरे नारे बुलाए गए,शांतिलाल मीणा एवं सुरेश कुमार टांक द्वारा रैली आयोजन के माध्यम से ग्राम वासियों को मतदाताओं को मतदान देने की जानकारी देकर ग्राम वासियों को नारेबाजी कर जागरूक किया गया।इसी दौरान गांव के बीच चौराहे पर वर्षा ऋतु में भी मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को जागृत करने का आह्वान किया मत देने का अधिकार सभी को है मतदान अवश्य करें।

इस दौरान पुष्कर लाल सालवी, पुष्पेंद्र कुमार सालवी, नरेंद्र सिंह झाला, भावसार डांगी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा स्टाफ उपस्थित।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!