बड़गांव व केदारिया पंचायत में “आपका बेटा आपके द्वार” चुनावी अभियान को लेकर झाला ने किया तूफानी दौरा
वल्लभनगर भाजपा विधानसभा प्रभारी झाला ने आगामी चुनाव को लेकर के कार्यकर्ताओं के साथ किया जनसंपर्क
वल्लभनगर,कन्हैयालाल मेनारिया । वल्लभनगर विधानसभा चुनाव को लेकर के भाजपा ने नेताओ ने बिगुल बजा दिया है। भाजपा के वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तूफानी दौरा करते हुए जनसंपर्क किया। वल्लभनगर में विधानसभा चुनाव को लेकर के “आपका बेटा आपके द्वार” अभियान के तहत झाला ने आमजन की चौखट पर पहुंचकर जनसंपर्क करते हुए उनकी समस्याओ को सुनकर समाधान करवाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान उज्जैन महाकालेश्वर भगवान का प्रसाद भी घर-घर जाकर वितरित किया गया। इस अभियान को लेकर शनिवार को केदारिया पंचायत के खेड़ली, केदारिया, सुंदरपुरा, मोग जी का खेड़ा एवं बड़गांव पंचायत के बांसलिया, नारायणपुरा, बड़गांव में विधानसभा प्रभारी झाला ने भाजपा के वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क करके महाकालेश्वर भगवान का प्रसाद वितरण किया। इसके साथ ही प्रभारी झाला ने चुनावी बैठक लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस जनसंपर्क अभियान एवं बैठक में भारी तादाद में जन समूह उमड़ पड़ा। इस अभियान में सैकड़ो की तादाद में बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं एवं देव तुल्य कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद मिला। वही युवा कार्यकताओं का भी अपार स्नेह मिल रहा है। गांवो में प्रभारी हिम्मत सिंह झाला का कार्यकर्ता व ग्रामीणों द्वारा जोश-खरोश के साथ स्वागत किया। इस विजय अभियान में प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के साथ चुनाव प्रभारी करण सिंह राव, विधानसभा संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा, भींडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, मंडल महामंत्री चंपालाल मेनारिया, महामंत्री गौतम लाल मीणा, पंचायत समिति सदस्य भरत कुमार व्यास, बडगांव सरपंच बाबूलाल हरिजन, ललित सिंह, बड़गांव बूथ अध्यक्ष दुर्गेश सेन, ओम प्रकाश व्यास, पृथ्वीराज कीर, मण्डल सदस्य रामलाल शर्मा, शक्तिकेन्द्र प्रभारी हरि प्रसाद शर्मा, केदारिया बूथ अध्यक्ष जगन्नाथ डांगी, शंकर लाल गाडरी, लक्ष्मण सिंह के साथ दोनो पंचायतों के जनप्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।
