सांसद ,जिलाप्रमुख,प्रधान विकास में सहयोग करे तो छोटी छोटी समस्या नहीं रहती : प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत
गावो में सीसी सड़क ,हैंडपंप,नालिया ,पनघट आदि कार्य के लिए जिला प्रमुख ,प्रधान को सीधे राज्य सरकार से मिलता करोड़ों का फंड
बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । वल्लभनगर विधानसभा के बांसडा ग्राम पंचायत मुख्यालय के काकड़ा श्याम मंदिर प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं कि बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत थे।कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए शक्तावत ने कहा हे की मेरे विधायक कार्यकाल में भिंडर,कुराबड़,वल्लभनगर में कॉलेज,वल्लभनगर सेटेलाइट हॉस्पिटल मेनार में ट्रॉमा सेंटर भिंडर मे उपखंड मुख्यालय कानोड़ में आईटीआई कॉलेज,खेरोदा में उप तहसील , नीमडी, हिता ,सवना, तारावट,बाठरडा कला,खेरोदा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इंग्लिश मीडियम में कई स्कूल कर्मोंनत ,कानोड़ और भिंडर उपजिला स्तरीय हॉस्पिटल में कर्मोन्नत , कर राजस्थान की गहलोत सरकार ने वल्लभ नगर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए । सांसद ,उदयपुर जिलाप्रमुख ,वल्लभनगर प्रधान सभी भाजपा पक्ष के होने के बावजूद क्षेत्र में छोटे छोटे कार्य करवाए जाते तो गांव में सड़क ,नालिया ,जेसे कार्य की शिकायते नहीं आती । शक्तावत ने कहा हे की राजस्थान सरकार सीधे पंचायत समितियों और पंचायतों को करोड़ों रुपए की स्वीकृति विभिन्न मदो में देने के बावजूद आज भी गावो में छोटी छोटी समस्याओं का निचले स्तर पर निराकरण नहीं होना बड़े दुख की बात है। बैठक में अमरपुरा पूर्व सरपंच अशोक कुमार जैन , बांसडा सरपंच छगनी बाई जाट,खेरोदा मंडल अध्यक्ष दिनेश पटेल ,जितेंद्र टांक,इकाई अध्यक्ष मांगीलाल जाट ,रमेश जाट,ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रकाश लुनावत ,मंडल अध्यक्ष श्याम लाल मेनारिया , मांगीलाल जाट ,भेरूलाल जाट,लच्छीराम जाट,मोहन सिंह सोनीगरा,नवल राम अहिर ,नारायण लाल जाट ,सौरम जाट , भोपाजी हीरालाल,देवीलाल जाट ,लालूराम रावत,पूर्व सरपंच लेहरूलाल रावत,तुलसीराम मेनारिया,सोहनलाल मेनारिया,देवकिशन मेनारिया,मदनलाल मेनारिया,प्रकाश मेनारिया,मोहन लाल रावत, डालू राम गाडरी,मांगीलाल गाडरी,भूरालाल जाट,संपत लाल जाट ,भेरूलाल जाट,लक्षीलाल रावत, भगा रावत,बग्दीराम मेघवाल,गोपीलाल जटिया,आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि थे।बैठक का संचालन अशोक कुमार जैन ने किया ।कार्यकर्ताओं की और विधायक शक्तावत का 51 किलो की पुष्प माला से अभिनंदन किया गया ।
