जिला बाल कल्याण समिति एवम निरीक्षण कमेटी ने शेल्टर होम का किया औचक निरीक्षण-निरीक्षण कमेटी ने एक्शन मोड़ में देखी व्यवस्थाए
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । जिला बाल कल्याण समिति, उदयपुर की अध्यक्ष यशोदा पनिया,डॉ संगीता राव,बाल अधिकारिता विभाग उदयपुर से जिला बाल सरक्षंण अधिकारी राजकुमार जीनगर एवम जिला स्तरीय निरीक्षण समिति से शिल्पा मेहता द्वारा लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओंगना का औचक निरीक्षण किया गया।वक्त निरीक्षण इकत्तीस बालक एवम स्टाफ उपस्थित मिला।होम में बालक नियमानुसार भोजन करते हुए मिले।निरीक्षण टीम द्वारा भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई जो डाईट प्लान अनुसार थी।निरीक्षण कमेटी ने होम के आवास कक्ष, रसोईघर, कार्यालय, शौचालय, स्नानागार,पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष एवम मेडिकल कक्ष का निरीक्षण किया एवम कुछ सुझाव के सुधार दिए।निरीक्षण कमेटी ने होम के बालको से हनुमान चालीसा सुन बेहद खुशी प्रकट की।होम के बालको ने निरीक्षण कमेटी को बताया कि बड़े होकर पुलिस सेवा में जाने का जज्बा रखते है।व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया द्वारा निरीक्षण कमेटी के प्रथम बार औचक पधारने पर भी मेवाड़ी परम्परा से स्वागत करते हुए तीर कमान,पगड़ी व श्री नीमच माताजी की तसवीर भेंट की गई।निरीक्षण कमेटी ने संस्थान निदेशक पूर्बिया को कुछ सुधार के सख्त निर्देश दिए है।जिसकी पालना में संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने निरीक्षण कमेटी को आशवस्त किया है की वे शीघ्र सुधार करा देंगे।निरीक्षण कमेटी ने स्थानीय सीएचसी के चिकित्साधिकारी नीतेश कुमार मीणा से बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते हुए सराहना की गई।
