बहुउद्धेशीय सहकारी समिति के चुनाव देवीलाल बना अध्यक्ष
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । क्षैत्र के पण्डयावाडा में बहुउद्धेशीय सहकारी समिति के लेम्पस परिसर में आज सहकारी समिति के गठन को लेकर अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव सम्पन हुए चुनाव प्रभारी विक्रमसिह राजावत व व्यवस्थापक देवीलाल कलाल ने बताया कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए निर्विरोध चुने गये । भाजपा समर्थक अध्यक्ष देवीलाल मीणा और उपाध्यक्ष पद पर मंशाराम मीणा निविरोध चुन लिए गये अब बोर्ड में इन सदस्यो कि भागीदारी रहेगी । अमरचंद देवीलाल खुमजी, हडमतसिह करणसिह, हीरालाल,शांतिलाल ,नारायणलाल को निर्वाचन अधिकारी ने पद व गोपनीयता कि शपथ दिलाई ।
