खेरवाड़ा थाना पुलिस ने बागपुर बस स्टेण्ड पर कार से 27 पेटी अवैध शराब की जब्त,तस्कर हुआ फरार
खेरवाड़ा । खेरवाड़ा थाना पुलिस ने एक कार से 27 पेटी अवैध शराब बरामद किया है। पुलिस को देखकर कार सवार तस्कर फरार हो गया।थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मध्येनजर अवैध गतिविधियों पर विशेष कार्यवाही की जा रही थी।इस दौरान सूचना मिली कि एक कार में अवैध रूप से शराब परिवहन कर ले जाई जा रही है।इस सूचना पर थानाधिकारी के नेतृत्व में एएसआई प्रभुलाल,हैड कांस्टेबल धर्मवीरसिंह, राकेश कुमार,कांस्टेबल दिलीप, दिग्विजय सिंह,भरत नागदा की टीम ने बागपुर बस स्टेण्ड पर दबिश दी।जहां पर एक कार खड़ी थी।पुलिस को देखकर कार में सवार तस्कर मौके से भागता हुआ नजर आया।पुलिस ने पीछा किया पर ओझल हो गया।गाडी के पीछे सीट पर व नीचे अंग्रेजी शराब के कॉर्टून भरे हुए थे।गाड़ी को थाने पर लाकर चैक किया तो अंदर 27 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली।
