विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में 16 सितंबर विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस के पर और विश्व में ओजोन परत संरक्षण के लिए आमजन जागृति हेतु अलोकदीप स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें संस्था प्रधान श्रीमती किरण बाला विजयवर्गीय ने बताया विश्व मे बढ़ते प्रदूषण के कारण ओजोन परत का क्षरण हो रहा है,जो मानव जाति के लिए बेहद खतरनाक है । इसी बात को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के छात्र छात्राओं ने पेंटिंग बनाई थी। इसमे ओज़ोन परत किस प्रकार ख़त्म हो रही है, और उसको बचाने के प्रयासों को अपने चित्रों के माद्यम से उकेरा था।
