आपका बेटा आपके द्वार चुनावी अभियान को लेकर झाला ने वाना व बरोड़िया पंचायत में किया जनसम्पर्क

वल्लभनगर भाजपा विधानसभा प्रभारी झाला ने आगामी चुनाव को लेकर के कार्यकर्ताओं के साथ शुरू किया अभियान

बासड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । वल्लभनगर विधानसभा चुनाव को लेकर के भाजपा ने नेताओ ने तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जनसंपर्क अभियान का शुरू किया। वल्लभनगर में विधानसभा चुनाव को लेकर के “आपका बेटा आपके द्वार” अभियान के तहत झाला ने आमजन की चौखट पर पहुंचकर जनसंपर्क करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। जनसंपर्क अभियान के दौरान उज्जैन महाकालेश्वर भगवान का प्रसाद भी घर-घर जाकर वितरित किया गया। इस अभियान के तहत शुक्रवार को बरोड़िया पंचायत के शोपुरा, वाना, चंदाखेड़ा, अगोरिया, खड़ौदा, मेनपुरिया तथा वाना पंचायत के विभिन्न गांवो में विधानसभा प्रभारी झाला ने भाजपा के वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क करके महाकालेश्वर भगवान का प्रसाद वितरण किया। इसके साथ ही प्रभारी झाला ने आम सभा लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस जनसंपर्क अभियान एवं बैठक में भारी तादाद में जन समूह उमड़ पड़ा। इस अभियान में सैकड़ो की तादाद में बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं एवं देव तुल्य कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद मिला। वही युवा कार्यकताओं का भी अपार स्नेह मिल रहा है। गांवो में प्रभारी हिम्मत सिंह झाला का कार्यकर्ता व ग्रामीणों द्वारा जोश-खरोश के साथ स्वागत किया। इस विजय अभियान में प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के साथ विधानसभा संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा, भींडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, उपाध्यक्ष जोध सिंह राणावत, महामंत्री ललित सिंह शक्तावत, मंत्री रामेश्वर भट्ट, युवा मोर्चा के लोकेश भट्ट, बूथ अध्यक्ष उदयलाल जाट, शंकरलाल जाट, हेमशंकर जोशी, कैलाश चौबीसा, भोपाल सिंह, निर्भय सिंह, हेमेंद्र मेनारिया, निम्मत मेनारिया के साथ दोनो पंचायतों के जनप्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

बड़गांव व केदारिया पंचायत में जनसपंर्क आज :-

 

वल्लभनगर भाजपा विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला द्वारा शुरू किए गए जनसंपर्क अभियान को लेकर के शनिवार को बड़गांव व केदारिया पंचायत के विभिन्न गांवो में जनसंपर्क करके उज्जैन महाकालेश्वर भगवान का प्रसाद वितरण किया जाएगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!