आरओ-एआरओ की निर्वाचन संबंधी आनलाइन परीक्षा आयोजित
सलुम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । उदयपुर जिले के समस्त विधानसभाओं के रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी को पूर्व में राज्य स्तर पर सर्टिफिकेशन के अंतर्गत विधानसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया था। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस संबंध में आईआईडीईएम नई दिल्ली द्वारा शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में जिला मुख्यालय पर स्थित जिला परिषद सभागार में आरओ-एआरओ की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई। नोडल अधिकारी कीर्ति राठौड़ व प्रशिक्षण प्रभारी जितेन्द कुमार ओझा के निर्देशन में सहायक प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. महामाया प्रसाद चौबीसा ने व्यवस्थाएं संभाली।उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष सुराणा ने आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये।इस अवसर पर नोडल अधिकारियों की देखरेख में आयोजित इस परीक्षा में 8 आरओ व 19 एआरओ ने भाग लिया।
