उदयपुर में एसीबी की कार्यवाही : सुखेर थाना हेड कांस्टेबल 4000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी स्पेशल यूनिट, उदयपुर इकाई द्वारा मंगलवार को कार्यवाही करते हुये देवकिशन शर्मा हैड कांस्टेबल, पुलिस थाना सुखेर, उदयपुर को परिवादी से 4 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की स्पेशल यूनिट, उदयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध प्रस्तुत रिपोर्ट में कोई कार्यवाही नहीं करने की एवज में देवकिशन शर्मा हैड कानस्टेबल, पुलिस थाना सुखेर, उदयपुर द्वारा 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग कर, 5 हजार रुपये रिश्वत लेने पर सहमत होकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी स्पेशल यूनिट, उदयपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर मंगलवार को पुलिस निरीक्षक रतनसिंह राजपुरोहित द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये देवकिशन शर्मा पुत्र शर्मा निवासी मीरानगर भुवाणा उदयपुर हाल हैड कांस्टेबल, पुलिस थाना सुखेर, उदयपुर को परिवादी से 4 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी हैड कांस्टेबल द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान ही परिवादी से 1 हजार रुपये रिश्वत राशि के रूप में वसूल कर लिये थे। एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशन आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

0
0

1 thought on “उदयपुर में एसीबी की कार्यवाही : सुखेर थाना हेड कांस्टेबल 4000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!