राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला स्तरीय महिला समूह बैठक मावली में संपन्न 

मावली विधायक धर्म नारायण जोशी, जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार सहित शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश पुष्करणा हुए शामिल । 

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की उपशाखा मावली द्वारा राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला उदयपुर प्रथम की जिला स्तरीय महिला समूह बैठक रविवार को मावली में शिव वाटिका में आयोजित की गई l कार्यक्रम के उद्घाघाटन सत्र की अध्यक्षता जिला महिला मंत्री उमा राका ने की ,इस सत्र के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार, विशिष्ट अतिथि नगरपालिका फतहनगर सनवाड की अध्यक्ष मंजु भील, भाजपा महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष रितु अग्रवाल एवं भाजपा विधानसभा संयोजक रोशन सुथार थे । स्वागत उपशाखा महिला मंन्त्री दमयन्ती राठौड़ एवं लीला जाट ने किया। जिला मिडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि विभिन्न सत्रों में महिला सशक्तिकरण पर एवं महिलाओ की राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका पर चर्चा की गई। इस विषय पर मुख्य वार्ताकार बाहमणि अनु शर्मा एवं निशा माथुर थे। अपने विचारो से महिला श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया । इस दौरान सेवानिवृत्ति शिक्षिकाओं का संगठन द्वारा सम्मान किया गया। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता जिला सगठन मंत्री बद्री मेघवाल ने की एवं मुख्य अतिथि पर्यवेक्षक वीणा वैष्णव थी, वैष्णव ने इस विषय पर अपनी बात रखी एवं महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं पर चर्चा की ।इस दौरान महिला उपाध्यक्ष नाजो बेगम एवं महिला संगठन मंत्री संगीता भारद्वाज ने महिला शिक्षिकाओं पर सुंदर काव्य प्रस्तुत किया ,बालिका भार्गवी शर्मा ने राम स्तुति से सब का मन मोहा। द्वितीय सत्र की समाप्ति पश्चात आयोजित सत्र में मुख्य अतिथि मावली विधायक धर्म नारायण जोशी, विशिष्ट अतिथि मावली विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया ,पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता भोम सिंह चुंडावत , फतहनगर सनवाड़ नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, मनोज पुजारी ,राकेश खटवड़ ,बादल शर्मा थे। संगठन की ओर से विशिष्ट अतिथि प्रदेशाअध्यक्ष रमेश पुष्करणा, प्रदेश उपाध्यक्ष अभयसिंह राठौड़, विभाग संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह जी सारंगदेवोत, जिला अध्यक्ष उदयपुर प्रथम पुष्पेंद्र सिंह झाला ,जिला मंत्री चंदनमल बागड़ी थे। इन अतिथियों का स्वागत जिला सह संगठन मंत्री शैलेश कोठारी, जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा एवं माध्यमिक शिक्षा उपाध्यक्ष शंकर लाल जाट लदाना ने किया। मंचासीन अतिथियों द्वारा उपशाखा मावली के अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, भीम सिंह राव एवं मंत्री रामरतन कोठारी, प्रदीप आमेटा एवं उपस्थित पदाधिकारीयो का इस शानदार आयोजन के लिए सम्मान किया गया।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारी उपशाखा मावली के पूर्व अध्यक्ष श्री पुष्कर लाल बड़गुर्जर,लोकेश जीनाव्त सभाध्यक्ष शंकर जाट सालेरा, कोषाध्यक्ष सोहनलाल जाट, उपाध्यक्ष प्रभु लाल जाट, कार्यकर्ता प्रहलाद बडगुजर ,हरीश दाधीच, हेमंत आमेटा ,दुदाराम डांगी ,योगेश जैन अतुल दवे ,विजेश पालीवाल, शंकर लाल जाट मावली, दिनेश व्यास ,कालूराम जाट, दिलीप त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!